लेन-देन के विवाद में युवक से मारपीट कर कार लूटी, 10 लाख की XL-6 समेत आरोपी गिरफ्तार

0
26

रायगढ़। Cg dustak 

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रुपये के लेन-देन के विवाद के बाद युवक के साथ मारपीट कर उसकी कार लूटने के मामले में घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमत की मारुति सुजुकी XL-6 कार बरामद कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, गजपति राम राठिया (29) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2024 में पैतृक भूमि के सौदे के दौरान आरोपी बेलाल अहमद ने 3.50 लाख रुपये अग्रिम दिए थे। बाद में जमीन खरीदने से इंकार कर उसने अग्रिम राशि वापस मांगी और परिचय का फायदा उठाकर प्रार्थी की कार अपने कब्जे में ले ली। करीब सात महीने बाद आंशिक राशि लौटाने पर उसने कार वापस कर दी।

शिकायत के मुताबिक, 6 जुलाई 2026 को कारगिल चौक, घरघोड़ा में बकाया रकम को लेकर विवाद के दौरान आरोपी ने गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद कार की चाबी छीनकर मारुति XL-6 (CG-04-QD-4132) लेकर फरार हो गया।

प्रार्थी की शिकायत पर घरघोड़ा थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर लूटी गई कार बरामद कर जब्त कर ली गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here