भारी बारिश में नदी में बहे 3,000 LPG सिलेंडर, वायरल VIDEO के बाद प्रशासन अलर्ट

0
38

रायगढ़ (महाराष्ट्र)। CG DASTAK 

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। HPCL के पातालगंगा एलपीजी बॉटलिंग प्लांट से करीब 3,000 भरे और खाली LPG सिलेंडर तेज बहाव में पातालगंगा नदी में बह गए। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद प्रशासन और कंपनी अलर्ट मोड पर आ गए हैं।

जलभराव से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के कारण प्लांट परिसर में भारी जलभराव हो गया। पानी का स्तर बढ़ने से प्लांट में रखे हजारों एलपीजी सिलेंडर बहाव के साथ नदी में पहुंच गए। इनमें कुछ सिलेंडर गैस से भरे हुए थे, जबकि कुछ खाली बताए जा रहे हैं।

ग्रामीणों में दहशत, सुरक्षा को लेकर चिंता

नदी में बहते सिलेंडरों का वीडियो सामने आने के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आशंका जताई कि यदि गैस भरे सिलेंडरों से कोई बड़ा हादसा होता, तो गंभीर नुकसान हो सकता था।

सिलेंडर न छूने की अपील

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि नदी या आसपास कहीं गैस सिलेंडर दिखाई दें, तो उन्हें हाथ न लगाएं और तुरंत तहसील प्रशासन या HPCL के अधिकृत डीलर को इसकी सूचना दें। कुछ लोग बहते सिलेंडरों को अपने साथ ले जाने लगे थे, जिन्हें पुलिस और कंपनी कर्मचारियों ने रोक दिया।

फिलहाल प्रशासन और HPCL की टीमें सिलेंडरों को सुरक्षित निकालने और पूरे मामले की निगरानी में जुटी हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here