रायपुर: विजय नगर शासकीय स्कूल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 100 से अधिक लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

0
45
  1. रायपुर। CG DASTAK 

 

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय योग संस्थान, हितवाद प्रेस सेंटर द्वारा विजय नगर स्थित शासकीय विद्यालय में योग जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं योग साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया।

 

कार्यक्रम सुबह 6 बजे से 7:30 बजे तक आयोजित किया गया। योग गीतों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमें मधु राठौर, जया श्रीवास्तव, ज्योति वलेचा एवं बनानी दत्ता ने सहभागिता निभाई। वरिष्ठ साधक प्रभाकर मैराल, साव, दत्ता एवं पटेल की उपस्थिति में योग महोत्सव संपन्न हुआ।

दीपक अग्रवाल एवं संतोष गुप्ता ने सूक्ष्म व्यायाम कराया। इसके बाद ओम् का उच्चारण, गायत्री मंत्र एवं उसके भावार्थ का अभ्यास कल्पना गौर द्वारा कराया गया। योगासन सत्र में योगमुद्रा, अर्ध चक्रासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन और नौकासन सहित विभिन्न योगासनों का सामूहिक अभ्यास कराया गया। आसनों का प्रदर्शन श्रद्धा अग्रवाल एवं कौशल्या साहू ने किया, जबकि जया, पूर्णिमा, सुधा, कांचन, आशा, कौशल्या और संतोष ने प्रतिभागियों को अभ्यास कराया।

प्राणायाम सत्र में कपालभाति, शीतली, शीतकारी एवं भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कल्पना गौर ने कराया। वहीं कौशल्या साहू ने शांति पाठ के साथ ध्यान सत्र का संचालन किया।

कार्यक्रम का संचालन गंगा साहू ने किया। कार्यक्रम की समन्वयक कल्पना और गीता रहीं। सामूहिक फोटो एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि “अनुशासन ही कार्यक्रम का श्रृंगार है” तथा स्वस्थ एवं सुखी जीवन के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने दिन की शुरुआत योग से करने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम में 100 से अधिक योग साधकों और विद्यार्थियों ने सहभागिता की। आयोजन को सफल बनाने में ज्योति, आभा, निशा, सुमन, भारती, अंजु, प्रीति, अनशिका, संगीता, प्रगति, किरण एवं के. सगुना सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here