रायपुर में 18 साल बाद फरार बंदी के खिलाफ FIR, पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद नहीं लौटा था

0

रायपुर। CG DASTAK 

हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था आरोपी, केंद्रीय जेल के पत्र पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मामला।

रायपुर। राजधानी रायपुर में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा बंदी पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद वापस नहीं लौटा। करीब 18 साल बाद अब उसके खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी की पहचान गणेश देवांगन के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, गणेश देवांगन को हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। उसे 23 जुलाई 2008 को 10 दिन की पैरोल पर छोड़ा गया था। निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद उसे 3 अगस्त 2008 को जेल में वापस दाखिल होना था, लेकिन वह नहीं लौटा।

केंद्रीय जेल रायपुर की ओर से पुलिस को पत्र भेजकर बंदी के पैरोल से फरार होने की जानकारी दी गई। इसके साथ संबंधित दस्तावेज भी उपलब्ध कराए गए। इसके आधार पर 23 नवंबर 2026 को कोतवाली थाने में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 224 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

CG Dastak – हर खबर, सीधा सच!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here