
रायपुर। CG DASTAK
अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए तेलीबांधा पुलिस की विशेष कार्रवाई
रायपुर। कमिश्नरेट रायपुर के मध्य जोन अंतर्गत थाना तेलीबांधा क्षेत्र की बीएसयूपी कॉलोनी, लाभांडी में शुक्रवार को विशेष चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना है।
इस दौरान पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों, किरायेदारों एवं बाहरी लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। साथ ही क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखते हुए लोगों से आवश्यक जानकारी भी जुटाई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।










