रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू के जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं, रक्तदान महाअभियान में भी लिया हिस्सा

0

रायपुर। CG DASTAK 

रायपुर ग्रामीण विधानसभा के लोकप्रिय विधायक मोतीलाल साहू के जन्मदिन के अवसर पर VIP रोड स्थित निरंजन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर साहू समाज युवा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित रक्तदान महाअभियान में भी सहभागिता की गई। रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के माध्यम से समाज ने सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक मोतीलाल साहू के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना की गई। साथ ही उनके निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

रक्तदान महाअभियान में युवाओं और समाज के लोगों की सहभागिता ने सामाजिक सेवा के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here