
गरियाबंद। जिले के राजिम थाना क्षेत्र में स्थित ओम ज्वेलरी दुकान से सोने की चैन चोरी करने वाले एक 19 वर्षीय युवक को गरियाबंद पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया है। युवक ने चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले राजिम, गरियाबंद, नगरी और चरामा जैसे इलाकों में ज्वेलरी दुकानों की रेकी भी की थी।
🔍 कैसे हुआ था चोरी का खुलासा?
दिनांक 21 जून 2025 को प्रभात सोनी, जो कि सुंदरलाल शर्मा चौक, राजिम स्थित ओम ज्वेलरी दुकान के संचालक हैं, ने थाना राजिम में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात युवक ने सोने की चैन दिखाने के बहाने 4.250 ग्राम की चेन चोरी कर ली, जिसकी कीमत करीब ₹41,000 है।
शिकायत पर थाना राजिम में धारा 329(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
🕵️♂️ ऑनलाइन गेम की लत और कर्ज बना कारण
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी हितेश ओग्रे ने ऑनलाइन गेमिंग में हजारों रुपये हार दिए थे। इस कारण वह मानसिक तनाव में था और अपने दोस्तों से उधारी चुका नहीं पा रहा था। ऐसे में उसने अपराध का रास्ता चुना।
🚨 कैसे की थी वारदात की तैयारी?
आरोपी ने 19 जून 2025 को घर से परीक्षा दिलाने का बहाना बनाकर निकला।
उसी दिन उसने अभनपुर हॉस्पिटल से हीरो होंडा स्प्लेंडर (CG-07-BQ-0508) बाइक चोरी की।
इसके बाद वह चरामा, नगरी, गरियाबंद होते हुए राजिम पहुंचा और अलग-अलग दुकानों की रेकी की।
अंततः 21 जून को ओम ज्वेलरी में चैन चोरी कर भाग निकला।
⚖️ पुलिस कार्रवाई और बरामदगी
पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर 29 जून को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी के कब्जे से:
- 4.250 ग्राम सोने की चैन (₹41,000)
- चोरी की मोटरसाइकिल (₹25,000)
- मोबाइल फोन (₹10,000)

कुल ₹76,000 मूल्य की संपत्ति बरामद की गई है। मामले में अब धारा 331(3) बीएनएस भी जोड़ी गई है।
👮♂️ इस कार्रवाई में इनकी रही प्रमुख भूमिका:
निरीक्षक अमृत साहू, थाना प्रभारी राजिम
साइबर टीम गरियाबंद
थाना स्टाफ व तकनीकी विश्लेषक
🧾 गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
नाम: हितेश ओग्रे
पिता: कुमरमणी ओग्रे
उम्र: 19 वर्ष
पता: ग्राम खपरीडिह, थाना सरायपाली, जिला महासमुंद
जाति: सतनामी

—
रिपोर्ट: CG Dastak










