टर्मिनेटर विप्रा स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी सीजन-6 में शंकरा स्कूल की धमाकेदार जीत,आत्मानंद स्कूल को 91 रनों से हराया

0

देविनास की घातक गेंदबाजी, झटके चार विकेट; आदित्य ने खेली 61 रनों की शानदार पारी

छत्तीसगढ़ 20 अक्टूबर। राजधानी रायपुर में आयोजित टर्मिनेटर विप्रा स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी सीजन-6 में स्कूली क्रिकेट खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में शंकरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल रायपुर , आरडी तिवारी स्कूल रायपुर,हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल रायपुर और पंडित सुंदरलाल शर्मा स्कूल रायपुर ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।

दिन के प्रमुख मुकाबले में शंकरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने आत्मानंद मोहबा बाजार स्कूल को 91 रनों के बड़े अंतर से पराजित कर शानदार जीत हासिल की।

आदित्य की शानदार बल्लेबाजी से शंकरा ने बनाए 186 रन

मुकाबले में आत्मानंद मोहबा बाजार स्कूल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी शंकरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 186 रन बनाए।

शंकरा की ओर से आदित्य ने शानदार 61 रनों की पारी खेली, जबकि अवनीत ने महत्वपूर्ण 24 रनों का योगदान दिया।

आत्मानंद मोहबा बाजार की ओर से कुणाल ने तीन और अनिरुद्ध ने दो विकेट हासिल किए।

देविनास की घातक गेंदबाजी के सामने आत्मानंद की टीम ढेर

187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आत्मानंद मोहबा बाजार स्कूल की टीम शंकरा के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई और पूरी टीम महज 95 रनों पर सिमट गई।

आत्मानंद की ओर से डुग्गू ने सर्वाधिक 16 रन बनाए।

शंकरा के गेंदबाज देविनास ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए चार महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए और टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई।

इस शानदार प्रदर्शन के लिए देविनास को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

अन्य मुकाबलों में भी दिखा रोमांच

प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में आरडी तिवारी स्कूल रायपुर ने पंडित सुंदरलाल शर्मा स्कूल रायपुर को तीन विकेट से पराजित किया।

तीसरे मुकाबले में हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल रायपुर और वेडनर मेमोरियल स्कूल महासमुंद के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज पांच रनों से जीत दर्ज की।

वहीं चौथे मुकाबले में पंडित सुंदरलाल शर्मा स्कूल रायपुर ने वापसी करते हुए संस्कार द राइजिंग स्कूल बसना को सात विकेट से पराजित किया।

कल इन स्कूलों के बीच होंगे मुकाबले

प्रतियोगिता के अगले दिन चार महत्वपूर्ण मुकाबले खेले जाएंगे।

पहला मुकाबला: रेयान इंटरनेशनल स्कूल रायपुर बनाम हॉली क्रॉस स्कूल, कांपा रायपुर

दूसरा मुकाबला: गुरुनानक पब्लिक स्कूल हीरापुर रायपुर बनाम हॉली क्रॉस स्कूल, बैरन बाजार रायपुर!

तीसरा मुकाबला: लिलास पब्लिक स्कूल कुम्हारी बनाम स्प्रिंग डेल्स स्कूल कुम्हारी।

चौथा मुकाबला: कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना रायपुर बनाम आत्मानंद स्कूल मोहबा बाजार रायपुर!

छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे बड़ी इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य की 32 टीम हिस्सा ले रही है! साथ ही प्रतियोगिता के सभी मैच का यूट्यूब में लाइव प्रसारण हो रहा है! प्रतियोगिता 17 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक खेली जाएगी! जिसमे टोटल 56 मैच खेले जाएंगे!

युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को मिल रहा बड़ा मंच,

टर्मिनेटर विप्रा स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी का छठवां सीजन स्कूली क्रिकेट प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर रहा है।

प्रतियोगिता के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट का अनुभव प्राप्त हो रहा है। साथ ही बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण और दबाव में बेहतर प्रदर्शन करने की उनकी क्षमताओं को विकसित करने का अवसर मिल रहा है।

आयोजक: टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी

संपर्क:-7489649017

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here