
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को सर्च अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। ताड़पाला बेस कैम्प के पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों के छिपाए गए भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। अभियान के दौरान 5 आईईडी (Improvised Explosive Device) भी मिले, जिन्हें जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए प्लांट किया गया था।
📍 कार्रवाई का विवरण:
जानकारी के अनुसार, उसूर थाना क्षेत्र के ताड़पाला बेस कैम्प से कोबरा 206, केरिपु 229, 153 और 196 की संयुक्त टीम ने KGH Foothills क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। दोपहर करीब 3 बजे जवानों को नक्सलियों द्वारा छिपाई गई भारी मात्रा में विस्फोटक और बीजीएल निर्माण सामग्री मिली।
🔹 बरामद सामग्री में शामिल:
- 51 नग जिंदा बीजीएल
- 100 बंडल एचटी एल्युमिनियम तार
- 50 नग स्टील पाइप (बीजीएल निर्माण हेतु
- भारी मात्रा में बिजली का तार
- 20 नग लोहे की शीट (बीजीएल निर्माण हेतु)
- 40 नग लोहे की प्लेट (बीजीएल निर्माण हेतु)
💣 5 IED बरामद और डिफ्यूज:
नक्सलियों द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए 5 आईईडी भी बरामद किए गए। बम डिस्पोजल स्क्वाड (BDS) की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी आईईडी को सुरक्षित रूप से डिफ्यूज किया।

👮♂️ इस कार्रवाई से सुरक्षा बलों ने एक बार फिर नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है।
📌 CG Dastak न्यूज










