
रायपुर, CG DASTAK
रायपुर, 22 अक्टूबर 2026। राजधानी रायपुर के शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय में 23 अक्टूबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। महाविद्यालय के समाजशास्त्र एवं समाजकार्य विभाग की ओर से आयोजित यह शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। वर्ष 2011 से प्रतिवर्ष आयोजित हो रहे इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करना और उन्हें मानव सेवा के लिए प्रेरित करना है।
रक्तदान को लेकर दूर की जाएंगी भ्रांतियां
शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को रक्तदान की सामाजिक आवश्यकता, उपयोगिता और महत्व की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, नए विद्यार्थियों के मन में रक्तदान को लेकर व्याप्त भय और भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि वे स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आ सकें।
विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे स्वास्थ्य परामर्श
आयोजन के दौरान बिलासा ब्लड बैंक और Itsa Hospital के विशेषज्ञ चिकित्सक भी उपस्थित रहेंगे। वे विद्यार्थियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर परामर्श देंगे और आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराएंगे।
पिछले वर्ष 73 यूनिट रक्तदान
महाविद्यालय में वर्ष 2025 में आयोजित रक्तदान शिविर में विद्यार्थियों ने 73 यूनिट रक्तदान किया था। इसके अलावा 150 से अधिक विद्यार्थियों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और चिकित्सा लाभ प्राप्त किया था।
इस वर्ष भी आयोजन के माध्यम से रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, सहयोग और मानव सेवा की भावना विकसित करने पर जोर दिया जाएगा।
महाविद्यालय के समाजशास्त्र एवं समाजकार्य विभाग तथा प्राचार्य ने इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया है।
शिविर का विवरण
तिथि: 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार
समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक
स्थान: शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय, रायपुर
आयोजक: समाजशास्त्र एवं समाजकार्य विभाग ni
रायपुर की शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ें CG Dastak।
🌐 https://www.cgdastak.com









