बिलासपुर में अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का छापा, 7 ठिकानों से 200.40 क्विंटल धान जब्त

0

बिलासपुर। CG DASTAK 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले अवैध धान संग्रहण के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने जिले के सात अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान कुल 200.40 क्विंटल धान जब्त किया गया। सभी मामलों में मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

सात ठिकानों पर हुई छापेमारी

प्रशासन की संयुक्त टीम ने चकरभाठा, कोटा, गतौरा, बेलगहना, किरारी और मझवानी सहित विभिन्न क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठानों और किराना दुकानों में अवैध रूप से संग्रहित धान मिलने पर जब्ती की कार्रवाई की गई।

इन प्रतिष्ठानों से जब्त हुआ धान

कार्रवाई के दौरान अलग-अलग प्रतिष्ठानों से धान जब्त किया गया।

नानक ट्रेडर्स – 28 क्विंटल

श्री कृष्णा धान भंडार – 24 क्विंटल

श्रीराम राइस मिल – 50.40 क्विंटल

अमर किराना स्टोर्स – 28 क्विंटल

विशेष ट्रेडर्स – 24 क्विंटल

राम गोपाल किराना स्टोर्स – 26 क्विंटल

पप्पू किराना स्टोर – 20 क्विंटल

इस तरह सात ठिकानों से कुल 200.40 क्विंटल धान जब्त किया गया।

15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने जा रही है। खरीदी शुरू होने से पहले बिचौलियों के जरिए उपार्जन केंद्रों में अवैध धान खपाने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है।

जिला प्रशासन की टीमें जिलेभर में विशेष जांच अभियान चला रही हैं। अधिकारियों की नजर धान के अवैध भंडारण, परिवहन और खरीदी केंद्रों में अनियमित तरीके से धान खपाने की कोशिशों पर है।

नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से धान का भंडारण करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए निगरानी और जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।

CG दस्तक | हर खबर, सीधा सच!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here