पतंजलि के आटे में तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक! रिकॉल आदेश के बाद शेयर में बड़ी गिरावट

0

नई दिल्ली। CG DASTAK 

केरल के कोट्टायम में जांच के दौरान गेहूं के आटे के एक बैच में क्लोरपायरीफॉस अधिक मिला। कंपनी ने कहा- मामला केवल एक विशेष बैच तक सीमित, अन्य उत्पाद प्रभावित नहीं।

नई दिल्ली। बाबा रामदेव से जुड़ी पतंजलि फूड्स के शेयरों में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट उस समय आई जब केरल के कोट्टायम खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण की जांच में कंपनी के गेहूं के आटे के एक बैच में तय कानूनी सीमा से अधिक क्लोरपायरीफॉस (Chlorpyrifos) नामक कीटनाशक के अवशेष मिलने की जानकारी सामने आई। इसके बाद संबंधित बैच को बाजार से वापस मंगाने (रिकॉल) का आदेश जारी किया गया।

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे कोट्टायम के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ फूड सेफ्टी कार्यालय से 20 जुलाई को जारी रिकॉल आदेश 24 जुलाई को प्राप्त हुआ। पतंजलि फूड्स ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई केवल गेहूं के आटे के एक विशेष बैच तक सीमित है और कंपनी के अन्य उत्पाद इससे प्रभावित नहीं हैं।

क्या है क्लोरपायरीफॉस?

क्लोरपायरीफॉस एक ऑर्गेनोफॉस्फेट कीटनाशक है, जिसका उपयोग फसलों को कीटों से बचाने के लिए किया जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, इसकी अधिक मात्रा के संपर्क या सेवन से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, जिसमें चक्कर आना, सिरदर्द और पेट संबंधी समस्याएं शामिल हैं।

शेयर में भारी गिरावट

इस खबर के बाद निवेशकों में चिंता बढ़ी और पतंजलि फूड्स के शेयरों में तेज बिकवाली देखने को मिली। शेयर ₹552 के स्तर से गिरकर करीब ₹344 तक पहुंच गया, यानी लगभग ₹208.55 की गिरावट दर्ज की गई। शेयर अपने उच्च स्तर से करीब 37.74% तक टूट चुका है। वहीं कंपनी का 52 सप्ताह का निचला स्तर ₹328.20 है, जिसके करीब शेयर कारोबार करता दिखाई दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here