धमतरी में आत्महत्याओं का सिलसिला जारी: दो और लोगों ने जहर खाकर दी जान, तीन दिन में 5 मौतों से बढ़ी चिंता

0
34

धमतरी। CG DASTAK 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आत्महत्या के मामलों में लगातार बढ़ोतरी चिंता का विषय बनती जा रही है। तीन दिन पहले एक ही दिन तीन युवकों द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के बाद अब जिले में दो और लोगों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जान दे दी। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

दो अलग-अलग गांवों में हुई घटनाएं

पहला मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम खर्तूली का है, जहां किसान दानीराम साहू ने कथित रूप से अपने घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

दूसरी घटना कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम सिंधौरी खुर्द की है। यहां पूनेंद्र यादव ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ सेवन कर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

कारणों की जांच में जुटी पुलिस

दोनों मामलों में आत्महत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

तीन दिन पहले एक दिन में तीन युवकों ने की थी आत्महत्या

गौरतलब है कि 30 जून को धमतरी जिले में एक ही दिन तीन अलग-अलग आत्महत्या के मामले सामने आए थे।

मकेश्वर वार्ड (कोतवाली थाना क्षेत्र) में संजू साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।

अर्जुनी थाना क्षेत्र के अछोटा गांव में गोपाल यादव ने फांसी लगाई थी।

संबलपुर ओवरब्रिज के पास एक युवक का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला था।

इन सभी मामलों की जांच भी पुलिस द्वारा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here