दुर्ग में नकली GOLD FLAKE सिगरेट का खेल बेनकाब, 18 हजार सिगरेट जब्त… 2 आरोपी गिरफ्तार

0

दुर्ग। CG DASTAK 

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नकली सिगरेट के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने GOLD FLAKE PREMIUM ब्रांड के नाम, पैकेजिंग और पहचान से मिलते-जुलते नकली उत्पाद बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, 11 अगस्त 2026 को थाना सिटी कोतवाली दुर्ग को ITC Limited के अधिकृत प्रतिनिधि की ओर से नकली GOLD FLAKE सिगरेट की बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इंदिरा मार्केट स्थित SSD TRADERS में जांच की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में संदिग्ध नकली सिगरेट जब्त की। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के कब्जे से करीब 18 हजार नकली सिगरेट बरामद की गई हैं।

ऐसे सामने आया मामला

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, SSD TRADERS में ITC Limited के GOLD FLAKE PREMIUM ब्रांड के नाम, पैकेजिंग और पहचान से मिलते-जुलते नकली सिगरेट उत्पाद तैयार कर बिक्री किए जाने की जानकारी सामने आई थी।

मामले में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 440/2026, धारा 318(4) BNS एवं धारा 63 कॉपीराइट अधिनियम, 1957 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

कौन हैं आरोपी?

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में—

विशाल जसवानी, उम्र 36 वर्ष, निवासी गुरुनानक नगर, सत्यम बेकरी गली, दुर्ग।

निखिल सिन्हानी, उम्र 29 वर्ष, निवासी सदानी नगर, सिंधी कॉलोनी, दुर्ग।

पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और नकली सिगरेट के कारोबार से जुड़े अन्य संभावित कनेक्शन की भी पड़ताल की जा रही है।

CG Dastak — हर खबर, सीधा सच

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here