जन्माष्टमी पर आयोजित भव्य इनामी दंगल में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जयसवाल, प्रतिभागियों का बढ़ाया हौसला

0
110

छत्तीसगढ़। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जिले में आयोजित भव्य इनामी दंगल का आयोजन बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जयसवाल विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।

दंगल प्रतियोगिता में प्रदेश भर से आए पहलवानों ने अपनी दमखम का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों के बीच मंत्री जयसवाल ने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कुश्ती हमारी प्राचीन परंपरा और संस्कृति का हिस्सा है, जिसे जीवित रखना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल खिलाड़ियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित भी करते हैं। मंत्री ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और विजेताओं को सम्मानित किया।

इस मौके पर नगर वासियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही। मंत्री ने सभी नगरवासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

संवाददाता: अशोक कुमार चिरमिरी जिला ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here