छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र में बड़ा बदलाव: 2027-28 से 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक वर्ष

0
46

रायपुर। CG DASTAK 

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की स्कूली शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। शैक्षणिक सत्र 2027-28 से प्रदेश के सभी स्कूलों में शिक्षा सत्र 1 अप्रैल से शुरू होकर अगले वर्ष 31 मार्च तक चलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

16 जून से शुरू होने वाली व्यवस्था होगी समाप्त

स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, वर्तमान में लागू 16 जून से 30 अप्रैल तक चलने वाले शिक्षा सत्र को समाप्त कर दिया जाएगा। नई व्यवस्था देश के अन्य प्रमुख शिक्षा बोर्डों की तर्ज पर लागू की जाएगी।

ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा यथावत

विभाग ने स्पष्ट किया है कि 1 मई से 15 जून तक का ग्रीष्मकालीन अवकाश पहले की तरह जारी रहेगा। यानी छुट्टियों की अवधि में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

1 अप्रैल को ही मिलेगा किताब, यूनिफॉर्म और साइकिल

नई व्यवस्था के तहत हर वर्ष 1 अप्रैल को ही शाला प्रवेश उत्सव आयोजित किया जाएगा। इसी दिन से विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, स्कूल यूनिफॉर्म, सरस्वती साइकिल योजना का लाभ तथा अन्य छात्रहितैषी योजनाओं का वितरण भी शुरू कर दिया जाएगा।

शिक्षण व्यवस्था होगी अधिक प्रभावी

स्कूल शिक्षा विभाग का मानना है कि नए शैक्षणिक कैलेंडर से विद्यार्थियों को सत्र की शुरुआत में ही सभी आवश्यक सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे पढ़ाई समय पर शुरू होगी और स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बन सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here