एल्डरमैन शपथ ग्रहण कार्यक्रम का पत्रकार संघ चिरिमिरी ने किया बहिष्कार

0

चिरिमिरी। CG DASTAK 

नगर पालिक निगम में आयोजित एल्डरमैन शपथ ग्रहण कार्यक्रम का पत्रकार संघ चिरिमिरी ने बहिष्कार कर दिया। पत्रकार संघ के सदस्यों का कहना है कि निगम प्रशासन द्वारा लगातार पत्रकारों के मान-सम्मान और गरिमा की अनदेखी की जा रही है, जिसके विरोध में यह निर्णय लिया गया।

पत्रकारों का आरोप है कि निगम प्रशासन का रवैया मीडिया के प्रति सकारात्मक नहीं है और पत्रकारों को अपेक्षित सम्मान तथा सहयोग नहीं दिया जाता। इसी कारण पत्रकार संघ ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम से दूरी बनाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और प्रशासन को पत्रकारों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में नगर पालिक निगम प्रशासन पत्रकारों की भावनाओं का सम्मान करेगा तथा बेहतर संवाद स्थापित करने का प्रयास करेगा।

वहीं, इस संबंध में नगर पालिक निगम प्रशासन की प्रतिक्रिया समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सकी। यदि प्रशासन की ओर से कोई पक्ष सामने आता है, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here