अबूझमाड़ की बेटी खुशबू नाग बनीं इंटरनेशनल ओवरऑल चैंपियन, IHFF Sheru Classic 2026 में जीता गोल्ड

0
81

नारायणपुर/नई दिल्ली।

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र की बेटी खुशबू नाग ने देश के प्रतिष्ठित फिटनेस एवं बॉडीबिल्डिंग मंच IHFF Sheru Classic 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खुशबू नाग ने Women’s Physique International Championship कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतने के साथ-साथ ओवरऑल चैंपियन का खिताब भी अपने नाम किया।

खुशबू नाग की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने न केवल नारायणपुर और बस्तर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने अथक परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।

उनकी सफलता युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। खेल और फिटनेस के क्षेत्र में उनका यह प्रदर्शन बताता है कि मजबूत इच्छाशक्ति और समर्पण के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

खुशबू नाग की इस उपलब्धि पर प्रदेशभर में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here