CG News: रायगढ़ इस्पात संयंत्र में फर्नेस हादसा, 4 मजदूर घायल, ब्लास्ट से जीएम का इनकार

0
9

News:रायगढ़। CG DASTAK 

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पूंजी पथरा स्थित रायगढ़ इस्पात संयंत्र में बुधवार को फर्नेस से जुड़ी एक घटना में चार मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद संयंत्र परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को तत्काल अपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फर्नेस में अधिक नमी (मॉइश्चर) होने के कारण गैस बनने की आशंका जताई जा रही है। घटना में घायल मजदूरों में अमरेश कुमार, फिरोज आलम खान और रामनाथ सूर्यवंशी (जिला जांजगीर-चांपा) शामिल हैं, जबकि एक अन्य घायल की पहचान अभी नहीं हो सकी है। इनमें से दो मजदूरों को बेहतर उपचार के लिए रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही है।

जीएम ने ब्लास्ट की खबर का किया खंडन

रायगढ़ इस्पात संयंत्र के महाप्रबंधक (जीएम) सुनील पांडा ने फर्नेस ब्लास्ट की खबर से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में रॉ मटेरियल में नमी आ जाती है। फर्नेस के गर्म होने पर गैस का निर्माण हुआ, जिससे अचानक धुआं फैल गया। धुएं और घबराहट के कारण ऊपर काम कर रहे कुछ मजदूरों ने इधर-उधर छलांग लगा दी, जिससे उन्हें चोटें आईं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह ब्लास्ट नहीं था, बल्कि गैस बनने और उसके बाद मची अफरा-तफरी के कारण हादसा हुआ।

जांच में जुटी पुलिस और स्वास्थ्य विभाग

घटना के बाद उद्योग प्रबंधन के अधिकारी अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं औद्योगिक स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचकर घटना के कारणों की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here