CG News: बिलासपुर सिविल लाइन थाने के लॉकअप में युवक ने ब्लेड से खुद को किया घायल, सिम्स में कराया गया भर्ती

0
11

बिलासपुर। CG DASTAK 

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित सिविल लाइन थाना परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब लॉकअप में बंद एक युवक ने ब्लेड से खुद को घायल कर लिया। पुलिस ने तत्काल उसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य बताई गई। पुलिस का कहना है कि युवक ने दबाव बनाने की नीयत से यह कदम उठाया है।

चाकू के साथ पकड़ा गया था आरोपी

जानकारी के अनुसार, जरहाभाठा क्षेत्र में आयोजित शेख खलील डल्ला नाच कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस ने रामा कुर्रे नामक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसकी पैंट की जेब से एक चाकू बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सिविल लाइन थाने के लॉकअप में बंद कर दिया।

मिलने पहुंचे परिचित, फिर खुद को किया घायल

पुलिस के मुताबिक, लॉकअप में बंद आरोपी से मिलने उसकी परिचित महिला मधु और एक नाबालिग लड़का पहुंचे थे। दोनों के जाने के कुछ समय बाद आरोपी ने अपने पास छिपाकर रखे ब्लेड के छोटे टुकड़े से हाथ और सीने पर वार कर खुद को घायल कर लिया।

मुंह में छिपाकर रखा था ब्लेड

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने ब्लेड का छोटा टुकड़ा अपने मुंह के किनारे छिपाकर रखा था। उसी ब्लेड का इस्तेमाल कर उसने खुद को चोट पहुंचाई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल उसे सिम्स अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस: दबाव बनाने की कोशिश

पुलिस का दावा है कि आरोपी पूरी तरह होश में है और उसने पूछताछ में स्वीकार किया है कि चोटें उसने स्वयं पहुंचाई हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश हो सकती है। मामले की जांच जारी है।

पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले

पुलिस ने बताया कि आरोपी रामा कुर्रे के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, घटना के बाद उससे मिलने आई महिला और उसके साथ आए नाबालिग की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here