
जांजगीर-चांपा। CG DASTAK

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक ग्रामीण बैंक में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। बलौदा थाना क्षेत्र के जर्वे बी स्थित ग्रामीण बैंक का ताला तोड़कर अज्ञात चोर अंदर घुस गया और कंप्यूटर सेट चोरी कर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
बैंक का ताला तोड़कर अंदर घुसा चोर
जानकारी के अनुसार, बैंक मैनेजर अजय बौद्ध की शिकायत पर बलौदा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया है, जिसने अपना चेहरा गमछे से ढक रखा था। फुटेज में आरोपी बैंक के भीतर घुसकर कंप्यूटर उपकरण लेकर फरार होता नजर आ रहा है।
डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम जुटी जांच में
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।










