CG News: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग

0
19

सूरजपुर। CG DASTAK 

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा प्रतापपुर थाना क्षेत्र में हुआ, जहां सड़क पर खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक ने पहले एक कार को टक्कर मारी थी। इसके बाद वह ट्रक को सड़क पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसी दौरान एक ही बाइक पर सवार चार युवक सड़क पर खड़े ट्रक से जा भिड़े। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चौथा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका अस्पताल में उपचार जारी है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए ट्रक में आग लगा दी। सूचना मिलने पर प्रतापपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही पूरे मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here