
रायपुर। CG DASTAK

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें और अंतिम दिन कांग्रेस द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव करीब 14 घंटे 30 मिनट तक चली लंबी चर्चा के बाद ध्वनिमत से गिर गया। सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच किसानों, कानून-व्यवस्था, हसदेव अरण्य, खाद संकट और विभिन्न योजनाओं को लेकर तीखी बहस देखने को मिली।











