सरगुजा में चलती हाईवा बनी आग का गोला, चालक समेत 3 लोग गंभीर रूप से झुलसे

0
24

सरगुजा। CG DASTAK 

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। अंबिकापुर-रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-43) पर चलती हाईवा में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में हाईवा चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

यह घटना सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोनतराई स्थित देवगढ़ मोड़ के पास हुई। आग लगते ही हाईवा धू-धू कर जलने लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने बचाई जान

घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से हाईवा में फंसे तीनों घायलों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से झुलसे घायलों को तत्काल सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

लगा लंबा जाम, दमकल ने पाया आग पर काबू

हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया और वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here