बलरामपुर में निर्माण कार्यों की समीक्षा, धीमी प्रगति पर कलेक्टर सख्त; SDO का वेतन रोकने के निर्देश

0
28

बलरामपुर। CG DASTAK 

कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने संयुक्त जिला कार्यालय में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक लेकर सभी विभागों के निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

2023-24 के लंबित कार्यों पर जताई नाराजगी

बैठक में आरईएस विभाग के तहत आंगनबाड़ी भवन, सामुदायिक भवन, प्राथमिक शाला, अतिरिक्त कक्ष और शौचालय मरम्मत सहित लंबित कार्यों की समीक्षा की गई। वर्ष 2023-24 के अधूरे कार्यों की धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए संबंधित एसडीओ का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृति के बाद भी काम शुरू नहीं करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाए। साथ ही कार्य में देरी होने पर जुर्माना लगाने और सभी लंबित निर्माण कार्य 15 दिनों के भीतर पूरा कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि तय समय पर कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों का वेतन भी रोका जाएगा।

बारिश में सड़कें रहें गड्ढामुक्त

राष्ट्रीय राजमार्ग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने बारिश के मौसम में सड़कों की नियमित मरम्मत और गड्ढामुक्त रखने के निर्देश दिए, ताकि आम लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

निर्माण स्थलों पर सूचना बोर्ड अनिवार्य

कलेक्टर ने पीएम जनमन योजना और जल संसाधन विभाग के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी निर्माण एजेंसियों को निर्माण स्थलों पर योजना संबंधी जानकारी वाले सूचना बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाने और कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here