छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात: वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋण योजना शुरू, बिना ब्याज मिलेगी त्वरित वित्तीय सहायत

0
32

रायपुर। CG DASTAK 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के शासकीय सेवकों के लिए ‘वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋण योजना’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने योजना के ब्रोशर का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने इसे कर्मचारी कल्याण और सुशासन की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल बताया।

आकस्मिक जरूरतों में मिलेगी आर्थिक मदद

मुख्यमंत्री ने कहा कि शासकीय सेवक राज्य के विकास की रीढ़ हैं। अब कर्मचारियों को आकस्मिक जरूरतों के लिए निजी साहूकारों या ऊंची ब्याज दर पर कर्ज लेने की मजबूरी नहीं होगी। इस योजना के तहत पात्र कर्मचारी बिना जटिल प्रक्रिया के त्वरित वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकेंगे।

ई-कोष से होगी पूरी प्रक्रिया

योजना को ई-कोष प्रणाली से जोड़ा गया है। कर्मचारी ई-कोष के एम्प्लॉयी कॉर्नर के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ई-केवाईसी और डिजिटल सत्यापन के बाद ऋण की स्वीकृति और राशि का वितरण तेजी से किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया डिजिटल, पेपरलेस और पारदर्शी होगी।

27 हजार कर्मचारियों को मिल चुका लाभ

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि योजना के पायलट चरण में दो महीने के भीतर 73 हजार से अधिक कर्मचारियों ने पंजीयन कराया, जबकि 27 हजार कर्मचारी इस सुविधा का लाभ ले चुके हैं। भविष्य में बेहतर क्रेडिट स्कोर वाले कर्मचारियों को प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों पर अधिक राशि के ऋण की सुविधा देने की भी योजना है।

कर्मचारी संघ ने जताया आभार

छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी संघ के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने योजना का स्वागत करते हुए कहा कि इससे कर्मचारियों को आकस्मिक परिस्थितियों में सम्मानजनक और त्वरित आर्थिक सहायता मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here