Kondagaon News: जंगली मशरूम खाने से 8 लोग बीमार, 5 की हालत गंभीर, डॉक्टरों ने जारी किया हेल्थ अलर्ट

0
28

कोंडागांव। CG DASTAK 

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से जंगली मशरूम खाने के बाद फूड पॉइजनिंग का गंभीर मामला सामने आया है। पलारी गांव में रविवार रात जंगली मशरूम (फूटू) की सब्जी खाने से एक ही परिवार के सदस्यों सहित कुल 8 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत

जानकारी के अनुसार, मशरूम खाने के कुछ समय बाद सभी लोगों को तेज पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने सभी को देर रात जिला अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में भर्ती मरीजों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। डॉक्टरों के अनुसार 5 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

डॉक्टरों ने जारी किया हेल्थ अलर्ट

घटना के बाद स्वास्थ्य विशेषज्ञों और डॉक्टरों ने लोगों से बरसात के मौसम में उगने वाले जंगली या देशी मशरूम खाने से पहले विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

विशेषज्ञों का कहना है कि जहरीले और खाने योग्य मशरूम देखने में अक्सर एक जैसे लगते हैं, जिससे उनकी पहचान करना बेहद कठिन होता है। गलत मशरूम का सेवन जानलेवा साबित हो सकता है।

सावधानी बरतने की अपील

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि बिना विशेषज्ञ जानकारी के जंगलों में उगने वाले मशरूम का सेवन न करें। किसी भी प्रकार की तबीयत बिगड़ने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचकर इलाज कराएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here