बिलासपुर में बनेगा खेलो इंडिया मल्टी-परपस हॉल, 13.77 करोड़ की निविदा को मंजूरी

0
25

रायपुर। CG DASTAK 

 

छत्तीसगढ़ सरकार ने बिलासपुर में खेलो इंडिया योजना के तहत बनने वाले मल्टी-परपस हॉल के निर्माण के लिए 13 करोड़ 77 लाख रुपये की निविदा को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के तहत मल्टी-परपस हॉल के निर्माण के साथ-साथ विद्युतीकरण और बाउंड्रीवॉल का निर्माण भी कराया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग के बिलासपुर संभाग क्रमांक-2 के कार्यपालन अभियंता को अनुबंधित समयसीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता और विभागीय मानकों के अनुरूप किया जाए।

लोक निर्माण विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कार्य का निष्पादन और पर्यवेक्षण विभागीय मापदंडों के अनुसार किया जाएगा। निर्माण कार्य किसी अन्य एजेंसी या ठेकेदार को सब-लेट (Sub-let) नहीं किया जाएगा और कार्य निष्पादन के लिए पावर ऑफ अटॉर्नी भी मान्य नहीं होगी।

राज्य शासन ने यह भी निर्देश दिए हैं कि अनुबंध से पहले ठेकेदार से संपूर्ण कार्य अवधि के लिए एडिशनल परफॉर्मेंस सिक्योरिटी (APS) की राशि की बैंक गारंटी अनिवार्य रूप से प्राप्त की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here