Sakti News: भिक्षुक महिला से कथित सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

0
14

सक्ती। CG DASTAK 

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र में एक भिक्षुक महिला से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

दो दिनों तक बंधक बनाकर रखने का आरोप

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजकुमार कंवर और छतराम कंवर के रूप में हुई है। शिकायत के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने महिला को राजकुमार कंवर के घर में दो दिनों तक कथित रूप से बंधक बनाकर रखा।

आरोप है कि इस दौरान महिला को कमरे में बंद कर जबरन शराब पिलाई गई और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

शिकायत के बाद तत्काल कार्रवाई

घटना के बाद पीड़िता किसी तरह जैजैपुर थाना पहुंची और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(1) और 127(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here