
बैकुंठपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नगर इकाई बैकुंठपुर की सत्र 2026-27 की नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिला संयोजक बलवीर पुषाम ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए संगठन की आगामी कार्ययोजना, सदस्यता विस्तार और विद्यार्थी हितों को लेकर चर्चा की। इस बार कार्यकारिणी में छात्र शक्ति के साथ नारी शक्ति को भी प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आयुषी साहू को मिली नगर मंत्री की जिम्मेदारी
घोषित कार्यकारिणी के अनुसार आयुषी साहू को नगर मंत्री बनाया गया है। वहीं आकांक्षा सिंह, विजय राजवाड़े, सिद्धार्थ साहू और लोकनाथ सिंह को नगर सहमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन पदों पर हुई नियुक्तियां
नई कार्यकारिणी में आरती सिंह को नगर SFS प्रमुख, पवन चक्रधारी को नगर SFD प्रमुख, अर्चना विश्वकर्मा को नगर RKM प्रमुख, सतेन्द्र सिंह को नगर NSS प्रमुख, अनूप कुजूर को नगर सोशल मीडिया प्रमुख, तामेश्वर को नगर महाविद्यालय प्रमुख, अमृता सिंह को नगर विद्यालय प्रमुख, सुशील गुप्ता को नगर कार्यालय मंत्री तथा ग्रेसी सिंह को नगर तकनीकी शिक्षक प्रमुख नियुक्त किया गया है। वहीं रवि कुमार, काजल और अंजलि को नगर कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
संगठन विस्तार पर दिया जोर
जिला संयोजक बलवीर पुषाम ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो छात्रहित, समाजहित और राष्ट्रहित के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने सदस्यता अभियान को गति देने, विद्यालय एवं महाविद्यालयों में संगठन को मजबूत करने और विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कई पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में विभाग संयोजक प्रदीप यादव, जिला संयोजक बलवीर पुषाम, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संगीता सिंह, जिला विद्यार्थी विस्तारक अशोक यादव सहित नगर एवं जिला इकाई के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, विद्यार्थी हितों की रक्षा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। वंदे मातरम् और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।









