
धमतरी। Cg dustak
छत्तीसगढ़ के धमतरी पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी सूरज सिंह परिहार ने निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) और आरक्षकों सहित 12 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक तापेश्वर सिंह नेताम को भखारा थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि निरीक्षक शरद ताम्रकार को रक्षित केंद्र भेजा गया है। वहीं सहायक उप निरीक्षक देवनाथ सिन्हा का रक्षित केंद्र से थाना करेगांव तबादला किया गया है।
इसके अलावा यातायात शाखा, विभिन्न थानों और चौकियों में पदस्थ अन्य पुलिसकर्मियों के कार्यस्थलों में भी बदलाव किया गया है। पुलिस विभाग का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक कसावट, कार्यकुशलता और बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।











