खेत समतलीकरण के नाम पर ₹9 लाख की ठगी, बिलासपुर पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

0
30

बिलासपुर। CG DASTAK 

बिलासपुर जिले के कोटा थाना पुलिस ने खेत समतलीकरण के नाम पर किसानों से करीब ₹9 लाख की कथित ठगी करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी की रकम भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने खेत समतल कराने का झांसा देकर पहले पीड़ितों का भरोसा जीता और फिर लाखों रुपये लेकर फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

मामले में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here