
रायपुर।
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹10.70 लाख मूल्य की नशीली खेप बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान सामने आया कि यह नेटवर्क मेरठ (उत्तर प्रदेश) से ओडिशा तक फैला हुआ था। आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ और अन्य सामग्री जब्त की गई है।
रायपुर पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है और पूरे गिरोह के खिलाफ एंड-टू-एंड कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई को रायपुर पुलिस की नशे के खिलाफ चल रही मुहिम की बड़ी सफलता माना जा रहा है।










