बेमेतरा में चैन लूट का खुलासा: 3.20 तोला सोने की चैन बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

0
35

बेमेतरा। CG DASTAK 

जिले के थाना खम्हरिया पुलिस ने गले से सोने की चैन लूटने और लूट की संपत्ति खरीदने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 3 तोला 20 मिलीग्राम वजनी सोने की चैन बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 3.60 लाख रुपये बताई गई है।

3.60 लाख की सोने की चैन बरामद

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद सोने की चैन को ठिकाने लगाने की कोशिश की थी। जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लूटी गई करीब 3.20 तोला सोने की चैन बरामद कर ली।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया है—

आनंद सेन उर्फ भुलऊ (19 वर्ष), पिता छगन लाल सेन, निवासी ग्राम गडुवा, थाना थान खम्हरिया, जिला बेमेतरा।

धर्मेन्द्र निर्मलकर (18 वर्ष), पिता हेमंत निर्मलकर, निवासी देवरबीजा, जिला बेमेतरा।

दोनों आरोपियों को 1 जुलाई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here