बम्हनीडीह नगर पंचायत को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात: पुल, बिजली सब-डिवीजन और मंगल भवन की घोषणा

0
25

जांजगीर-चांपा। CG DASTAK 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि स्थानीय स्वशासन लोकतंत्र की सबसे सशक्त कड़ी है और नगर पंचायतें केवल प्रशासनिक इकाइयाँ नहीं, बल्कि नागरिकों की आकांक्षाओं को धरातल पर उतारने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने यह बातें बम्हनीडीह नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कहीं।

नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश कुमार डडसेना एवं सभी पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उसका प्रतिफल पारदर्शी प्रशासन, संवेदनशील कार्यशैली और विकास के रूप में दिखाई देना चाहिए।

बम्हनीडीह के लिए तीन बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं—

दहिदा-बम्हनीडीह के बीच हसदेव नदी पर पुल का निर्माण

बिजली विभाग का सब-डिवीजन कार्यालय

सर्वसुविधायुक्त मंगल भवन का निर्माण

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल आधारभूत ढांचे का विस्तार नहीं, बल्कि नागरिकों के जीवन को अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है।

हर वर्ग के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में राज्य सरकार ने विकास को नई गति दी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाखों परिवारों को पक्के मकान, किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य, महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक बिना किसी भेदभाव के पहुंचाना है।

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में नगरों की अहम भूमिका

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण केवल बड़े शहरों के विकास से नहीं, बल्कि बम्हनीडीह जैसे उभरते नगरों को सशक्त बनाने से होगा। राज्य सरकार सभी नगरीय क्षेत्रों में बेहतर नागरिक सुविधाएं और सुनियोजित विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने विश्वास जताया कि बम्हनीडीह नगर पंचायत जनभागीदारी, सुशासन और विकास का आदर्श मॉडल बनकर उभरेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here