मेडिकल संचालक से लूट की साजिश नाकाम, सिंघोड़ा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 3 आरोपी

0
120

सिंघोड़ा पुलिस ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने मेडिकल दुकान संचालक को निशाना बनाकर उसकी बिक्री रकम लूटने की योजना बनाई थी। दिनांक 28.06.2026 को प्रार्थी वेदप्रसाद प्रधान पिता रमेश प्रधान उम्र 34 साल साकिन मौलीखार थाना सिघोड़ा आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28.06.26 को छुईपाली में अपने भाई के मेडिकल से रात 8 बजे वापस लौट रहा था तभी मौलीखार से पहले मोड के पास से एक मोटर सायकल में तीन व्यक्ति बोईरमाल तक मेरा पीछा करते हुये अचानक से मेरे आगे आकर मेरी गाडी को रोककर, एक लोहे का मोटा सरिया दिखाकर मारने एवं लूटपाट करने की कोशिश करने लगे, फिर मैंने जान बचाकर अपने वाहन को तेजी से दौड़ाकर वहां से बचते बचाते आगे निकला तथा अपने घरवालो को बुलाया। उन तीनों मे से एक जो गाडी चला रहा था उसके खीरसागर भोई के रूप में संदेह और सूचना प्राप्त हुई और उसके साथ जो और 02 व्यक्ति थे वहां से भाग गये थे जिसका करूणा प्रधान ग्राम खरनियाबहाल एवं तीसरा व्यक्ति रितुराज प्रधान ग्राम मौलीखार का होने का संदेह की सूचना प्राप्त हुई थी। लिखित रिपोर्ट पर थाना सिंघोडा में अपराध क्रमांक 69/2026 धारा 126,62,131,309(5) बीएनएस, कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान आसपास लोगो से पुछताछ के आधार पर संदेही व्यक्तियों के ग्राम निवास पते पर दबिश देकर संदेही व्यक्तियों करूणा प्रधान पिता अमरित लाल प्रधान उम्र 25 साल साकिन खरनियाबहाल थाना सिंघोडा जिला महासमुन्द, रितुराज प्रधान पिता सदानंद प्रधान उम्र 19 साल तथा खीरसागर भोई पिता बैसाखु भोई उम्र 22 साल साकिनान मौलीखार थाना सिंघोडा तीनों को संदेह के आधार पर घटना के संबंध में पुछताछ करने पर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो अपने कथन में बताये कि एक महिने पहले रितुराज प्रधान, खीरसागर भोई के साथ मौलीखार सुखामुडा तालाब में बैठकर नरेन्द्र प्रधान मेडिकल दुकान वाला जो हर रोज रात में अपने दुकान की बिक्री की रकम लेकर आता है जिसे लुटने की हम तीनो ने योजना बनायी। दिनांक 28.06.2026 के शाम 04.30 बजे छुईपाली बाजारपारा में रितुराज प्रधान से मिलकर, छुईपाली शराब भट्रटी में दोनो ने शराब सेवन किया। रात के करीब 07-40 बजे खीरसागर भोई को फोन कर बुलाये लगभग रात 08.00 बजे खीरसागर आया तीनो मिलकर वेदप्रकाश प्रधान को मोटर सायकल से ओवर टेककर रोकने का प्रयास किये, नही रूकने पर अपने हाथ में पकडे लोहे का सरिया से उस पर हमला करने का प्रयास किया तथा लूटने का प्रयास करने की बात अपने-अपने कथन में बताये जिस आधार पर आरोपीगणो को दिनांक 29-06-26 को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है

*गिरफतार आरोपी-*

01-करूणा प्रधान पिता अमरित लाल प्रधान उम्र 25 साल साकिन खरनियाबहाल थाना सिंघोडा जिला महासमुन्द।

02-रितुराज प्रधान पिता सदानंद प्रधान उम्र 19 साल।

03-खीरसागर भोई पिता बैसाखु भोई उम्र 22 साल साकिनान मौलीखार थाना सिंघोडा।

*लूट में प्रयुक्त व जप्त संपत्ति-*

(1)- आरोपी का मोसा0 किमती 50,000 रूपये।

(2)- एक लोहे का सरिया।

(3)- 02 नग मोबाईल किमती 8,000 रूपये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here