CG News: बतरा बांध में नाव पलटी, मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीण हादसे का शिकार; 6 सुरक्षित, 3 लापता News:

0
10

News:कोरिया। CG DASTAK 

जिले के करंजी चौकी क्षेत्र अंतर्गत बतरा बांध में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। मछली पकड़ने के लिए नाव से बांध में उतरे 9 ग्रामीणों की नाव अचानक पलट गई। हादसे के बाद 6 ग्रामीण किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि 3 ग्रामीण लापता हैं। उनकी तलाश के लिए देर रात से रेस्क्यू अभियान जारी है।

जानकारी के अनुसार, सभी ग्रामीण रात के समय नाव लेकर बतरा बांध में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में पलट गई। नाव पलटते ही सभी लोग पानी में जा गिरे। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी।

DDRF और गोताखोरों की टीम चला रही सर्च ऑपरेशन

सूचना मिलते ही पुलिस और जिला आपदा प्रतिक्रिया बल (DDRF) की टीम मौके पर पहुंची। बचाव दल द्वारा बांध में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गोताखोरों की मदद से गहरे पानी में लापता ग्रामीणों की तलाश की जा रही है।

तीन ग्रामीणों का अब तक नहीं चला सुराग

फिलहाल तीनों लापता ग्रामीणों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। हादसे के बाद क्षेत्र में चिंता और दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here