CG News: पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक राजेश मूणत ने प्रबुद्धजनों से की मुलाकात, डॉ. बी.एल. साहू और अधिवक्ता गायत्री साहू का किया सम्मान

0
67

Newsरायपुर। CG DASTAK  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत ने जनसंपर्क अभियान के तहत जनता कॉलोनी स्थित साईं गणेश हॉस्पिटल पहुंचकर अस्पताल संचालक डॉ. बी.एल. साहू एवं उनकी धर्मपत्नी अधिवक्ता गायत्री साहू से सौजन्य मुलाकात की।

इस दौरान विधायक राजेश मूणत ने दोनों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आम जनता के अनुभवों और सुझावों पर भी चर्चा की गई।

विधायक राजेश मूणत इन दिनों अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क अभियान चलाकर प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर रहे हैं। अभियान का उद्देश्य केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को लेकर नागरिकों की राय और सुझाव प्राप्त करना है।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने जनप्रतिनिधियों के जनता के बीच पहुंचकर संवाद स्थापित करने की पहल की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here