CG News: मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों की बुलाई बैठक, सियासी हलचल तेज

0
16

रायपुर। CG DASTAK 

छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्रिमंडल विस्तार और संभावित फेरबदल की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार रात 8:30 बजे मुख्यमंत्री निवास में सभी मंत्रियों की बैठक बुलाई है। हालांकि सरकार की ओर से इसे विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक बताया गया है, लेकिन बैठक के समय और परिस्थितियों ने राजनीतिक गलियारों में नई अटकलों को जन्म दे दिया है।

सूत्रों के अनुसार, सभी मंत्रियों को केवल बैठक की सूचना दी गई है। बैठक का एजेंडा साझा नहीं किया गया है। ऐसे में सत्ता और राजनीतिक हलकों में इसे सामान्य समीक्षा बैठक से अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री विभागों के कार्यों की प्रगति, घोषणाओं के क्रियान्वयन और जनहितकारी योजनाओं की समीक्षा कर सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री मंत्रियों के प्रदर्शन, लंबित योजनाओं और आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा कर सकते हैं। सरकार विकास कार्यों में तेजी और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दे रही है। ऐसे में मंत्रियों को नई प्राथमिकताएं और समयबद्ध लक्ष्य भी दिए जा सकते हैं।

इधर, भाजपा संगठन में संभावित बदलावों की चर्चाओं के बीच राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें भी तेज हो गई हैं। हालांकि सरकार या भाजपा संगठन की ओर से मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

बैठक का एजेंडा सार्वजनिक नहीं होने से मंत्रियों के बीच भी उत्सुकता बनी हुई है। अब सभी की निगाहें मुख्यमंत्री निवास में होने वाली इस बैठक और उसके बाद सामने आने वाले संकेतों पर टिकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here