CG News: चरित्र शंका में पति की हैवानियत, पत्नी का मुंडन कर पिलाया पेशाब, कालिख पोती; मामला दर्ज

0
19

News: सूरजपुर cg dastak 

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। पंडोपारा स्थित काटकोना गांव में एक पति पर अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते उसके साथ बर्बरता करने का आरोप लगा है। पीड़िता का आरोप है कि पति ने पहले उसके बाल काटकर मुंडन कराया, फिर मारपीट की, उसके बाद जबरन पेशाब पिलाया और चेहरे पर कालिख पोत दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी ने वर्ष 2006 में प्रेम विवाह किया था। दोनों के चार बच्चे हैं। घटना के दौरान बच्चे भी मौके पर मौजूद थे। पीड़िता ने पटना थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बताया जा रहा है कि आरोपी पति मंत्रालय में सरकारी वाहन चालक के रूप में कार्यरत है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी पहले उसके जीजा और बाद में भांजे के साथ चली गई थी। वहीं महिला ने इन आरोपों से इतर अपने साथ अमानवीय व्यवहार और प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

पटना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो, दोनों पक्षों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के अनुरूप आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here