बालोद में जुए के फड़ पर पुलिस की रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार; 1.10 लाख रुपये नकद जब्त

0
14

बालोद। CG DASTAK

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में जुए के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में चल रहे जुए के फड़ पर छापा मारा। दल्लीराजहरा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने माहला पेट्रोल पंप के पीछे एक खेत में दबिश देकर 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1 लाख 10 हजार रुपये नकद और ताश की गड्डियां जब्त की हैं।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि माहला पेट्रोल पंप के पीछे स्थित खेत में कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी की।
पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोग भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे और जुए के फड़ से कुल 1 लाख 10 हजार रुपये नगद तथा ताश की गड्डियां बरामद की गईं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 एवं 2 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी

  • डोमेंद्र कुमार (24 वर्ष), वार्ड क्रमांक 4, दल्लीराजहरा
  • रंजीत सिंह (44 वर्ष), वार्ड क्रमांक 8, चिखलाकसा
  • विजय प्रताप सिंह बग्गा (49 वर्ष), वार्ड क्रमांक 4, दल्लीराजहरा
  • मुकेश कुमार (44 वर्ष), वार्ड क्रमांक 8, दल्लीराजहरा
  • सुरजीत सिंह (54 वर्ष), वार्ड क्रमांक 18, पुराना बाजार, दल्लीराजहरा
  • सुनील जायसवाल (49 वर्ष), वार्ड क्रमांक 18, पुराना बाजार, दल्लीराजहरा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here