
सराईपाली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सराईपाली विधायक कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं राष्ट्र निर्माता स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सराईपाली की लोकप्रिय विधायक श्रीमती चातुरी नंद विशेष रूप से उपस्थित हुईं। उन्होंने राष्ट्र निर्माता पंडित नेहरू के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभा में उपस्थित सभी कांग्रेसियों ने भी देश के विकास में पंडित नेहरू के ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सराईपाली (शहर) के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सराईपाली (ग्रामीण) के अध्यक्ष तेजराम पटेल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अमृत पटेल और जिला सचिव विजय यादव उपस्थित रहे।
इसके साथ केशव अग्रवाल, हेमा श्रीवास, अजय यादव, संतोष पटेल, संजय साव, हमीर बेग, जयंत यादव, दुष्यंत साहू, विभीषण, चंद्रकांति, किरण सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित होकर श्रद्धांजलि सभा में अपनी सहभागिता दी।










