सर्व ब्राह्मण समाज सरायपाली की नई कार्यकारिणी घोषित, अध्यक्ष सुरेंद्र सामंतराय की सहमति से पदाधिकारियों की सूची जारी

0
250

सर्व ब्राह्मण समाज सरायपाली के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती प्रदान करने और सामाजिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। समाज के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सामंतराय जी की सहमति से इस नई टीम की सूची जारी की गई है, जिसमें समाज के अनुभवी वरिष्ठ जनों, महिलाओं और युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ‘जय श्री परशुराम’ के उद्घोष के साथ जारी की गई इस नई सूची के बाद स्थानीय विप्र समाज में भारी उत्साह देखा जा रहा है

अनुभवी वरिष्ठ संभालेंगे मार्गदर्शन की कमान

समाज को सही दिशा और मार्गदर्शन देने के लिए एक सशक्त सम्मानीय संरक्षक मंडल का गठन किया गया है। इस मार्गदर्शक मंडल में:

डॉ. श्री विनायक पाणिग्राही जी

श्री प्रकाश मिश्र जी

श्री त्रिलोचन कर जी

श्री राजकुमार पाढ़ी जी

श्री जीवनलाल आचार्य जी

श्री सुरेश पाणिग्राही जी को शामिल किया गया है।

मुख्य कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी

सरायपाली सर्व ब्राह्मण समाज की मुख्य कार्यकारिणी के नेतृत्व की जिम्मेदारी अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सामंतराय जी के पास है। संगठन के विस्तार के लिए उनके साथ उपाध्यक्षों और सचिवों की एक मजबूत टीम खड़ी की गई है:

वरिष्ठ उपाध्यक्ष: श्री सुनील पाणिग्राही जी

उपाध्यक्षगण: श्री नंद किशोर रथ जी, श्री अभिमन्यु षड़ंगी जी, श्री संजय देवता जी, श्री अनिल पाढ़ी जी और श्री गिरिजा महापात्र जी।

सचिव: श्री पूर्णानंद मिश्रा जी

सह-सचिव: श्री कुलदीप सतपथी जी

कोषाध्यक्ष: श्री संजय सतपथी जी

प्रवक्ता: श्री आशीष दास जी

महिला प्रकोष्ठ को मिली मजबूती

सामाजिक विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ‘महिला प्रकोष्ठ’ का गठन विशेष रूप से किया गया है।

अध्यक्ष: डॉ. श्रीमती अनुपा दास जी

सचिव: श्रीमती अंजुला महापात्र जी

उपाध्यक्षगण: श्रीमती स्वाति पाणिग्राही जी, श्रीमती उर्मिला मिश्रा जी, श्रीमती रेखा पुरोहित जी, श्रीमती वंदना सतपथी जी और श्रीमती निरुपमा देवता जी को इस विंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

युवा प्रकोष्ठ और मीडिया विभाग का गठन

युवाओं को संगठित करने और समाज की ऊर्जा को सही दिशा देने के लिए ‘युवा प्रकोष्ठ’ की घोषणा की गई है:

अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ): श्री पूनम आचार्य जी

उपाध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ): श्री सौरभ सतपथी जी और श्री रोनित पाणिग्राही जी

सचिव (युवा प्रकोष्ठ): श्री संस्कार त्रिपाठी जी

समाज की महत्वपूर्ण सूचनाओं और गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए श्री सुनील महापात्र जी और श्री प्रमोद सामंतराय जी को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

कानूनी सलाह के लिए विधिक सलाहकार समिति गठित

संगठन को विधिक और कानूनी रूप से सुदृढ़ बनाए रखने के लिए समाज ने क्षेत्र के चार प्रतिष्ठित अधिवक्ताओं को अपना विधिक सलाहकार नियुक्त किया है। इसमें श्री संतोष मिश्रा जी (अधिवक्ता), श्री विद्याचरण दास जी (अधिवक्ता), श्री राकेश महापात्र जी (अधिवक्ता) और श्री सुधीर सामंतराय जी (अधिवक्ता) के नाम शामिल हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here