
भुरकोनी। CG DASTAK
ग्राम भुरकोनी में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
प्रसाद वितरण और विशाल भंडारा
कार्यक्रम के दौरान प्रसाद वितरण के साथ-साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। पूरे आयोजन में सामाजिक एकता और भाईचारे की झलक देखने को मिली।
बाबा साहेब के विचारों को किया याद
ग्रामीणों ने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने समानता, शिक्षा और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
युवाओं की रही सक्रिय भागीदारी
इस आयोजन में गांव के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रमुख रूप से मनोहर बंजारे, विनोद कोसले, मुकेश भारती, सूरज बंजारे, पूनम दास जांगड़े, रितिक बंजारे, नितीश बंजारे, साहिल बंजारे, पारसमणि बंजारे, तुकेश्वर जांगड़े, लुकेश बंजारे, आकाश बंजारे, अमितेश भारती, राज बघेल, दयालु कोसले, सुखीराम कोसले, मुकेश टंडन, तुषार ढीढी, आकाश बघेल, डेमसन ढीढी, मोनू राज बंजारे, गुलशन कोसले, विवेक बांधे, रुद्र कुमार, शिवम और प्रियांशु सहित अनेक युवा और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता और समरसता के संदेश के साथ हुआ।










