खल्लारी माता मंदिर रोप-वे हादसे पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन; 6 सदस्यीय जांच समिति गठित

0
60
Oplus_16908288

खल्लारी माता मंदिर रोप-वे हादसे पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन; 6 सदस्यीय जांच समिति गठित

महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड स्थित खल्लारी माता मंदिर में हुए दर्दनाक रोप-वे हादसे के बाद अब राजनीति गरमा गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने इस घटना की गंभीरता को देखते हुए एक 6 सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर यह समिति तुरंत घटनास्थल का दौरा करेगी और अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

हादसे की पृष्ठभूमि:

खल्लारी माता मंदिर में रोप-वे का केबल तार टूटने से एक महिला श्रद्धालु की दुखद मौत हो गई और कई अन्य श्रद्धालु घायल हुए हैं। इस हादसे ने मंदिर प्रशासन और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जांच समिति का गठन:

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक एवं जिला अध्यक्ष श्री द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई है।

समिति के प्रमुख सदस्य:

1) श्री द्वारिकाधीश यादव – संयोजक (विधायक एवं जिला अध्यक्ष)

2) श्रीमती चातुरी नंद – सदस्य (विधायक, सरायपाली)

3) श्री अमरजीत चावला – सदस्य (पूर्व प्रभारी महामंत्री-पीसीसी)

4) श्री विनोद चंद्राकर – सदस्य (पूर्व विधायक)

5) श्रीमती रश्मि चंद्राकर – सदस्य (पूर्व जिला अध्यक्ष)

6) श्री केशव चंद्राकर – सदस्य (अध्यक्ष-प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग)

*समिति की जिम्मेदारी:*

इस जांच समिति को निर्देश दिया गया है कि वे अविलंब प्रभावित क्षेत्र का दौरा करें। समिति के सदस्य पीड़ितों, स्थानीय ग्रामीणों और मंदिर ट्रस्ट के जिम्मेदार पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। घटना की वस्तुस्थिति जानकर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here