
रायपुर | CG DASTAK
राजधानी रायपुर में आगामी नव वर्ष को देखते हुए अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की 25 सदस्यीय टीम ने पैदल पेट्रोलिंग और आकस्मिक चेकिंग के दौरान अलग–अलग थाना क्षेत्रों से हिस्ट्रीशीटर रवि साहू सहित कुल 4 आरोपियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

🔍 पैदल पेट्रोलिंग से बदला पुलिस का पैटर्न
दिनांक 28 दिसंबर 2025 की रात पुलिस ने अपना पैटर्न बदलते हुए देवारडेरा, बीएसयूपी कॉलोनी और अन्य बस्तियों में पैदल पेट्रोलिंग कर अचानक चेकिंग की। इस दौरान थाना कोतवाली, तेलीबांधा और मौदहापारा क्षेत्रों में छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा गया।

🍾 कुल 247 पौवा शराब और 24 बीयर जब्त
पुलिस ने अलग-अलग मामलों में आरोपियों के कब्जे से 247 पौवा देशी/अंग्रेजी शराब 24 बोतल बीयर जप्त की है।
जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 35,000 रुपये आंकी गई है।

⚠️ हिस्ट्रीशीटर रवि साहू भी गिरफ्त में
थाना कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर से पुलिस ने फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रवि साहू को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 94 पौवा अंग्रेजी शराब (कीमत ₹12,200) बरामद की गई।
रवि साहू पूर्व में भी आबकारी एक्ट और छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के मामलों में फरार चल रहा था।

📍 कहां-कहां हुई कार्रवाई
थाना कोतवाली:
रवि साहू – 94 पौवा अंग्रेजी शराब
थाना तेलीबांधा (देवारपारा):
विशाल यादव उर्फ गंगा – 63 पौवा अंग्रेजी शराब
सूरज यादव – 65 पौवा देशी शराब
थाना मौदहापारा:
फिरोज खान – 24 बीयर और 25 पौवा अंग्रेजी शराब
सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
👮♂️ पुलिस का सख्त संदेश
पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि नव वर्ष के दौरान अवैध शराब बिक्री, फरार अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।










