Bilaspur : प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण, पति-पत्नी समेत 6 गिरफ्तार — 70 लोग पहुंचे थे मीटिंग में

0
114

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक बार फिर धर्मांतरण को लेकर माहौल गर्म हो गया है। मस्तूरी थाना क्षेत्र के हिर्री गांव में एक सूने घर में प्रार्थना सभा (Prayer Meeting) के नाम पर लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पति-पत्नी समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, हिर्री गांव के एक घर में लगभग 70 लोग प्रार्थना सभा में शामिल हुए थे। आरोप है कि इस सभा के दौरान आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा था। हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि प्रार्थना सभा की आड़ में लोगों का ब्रेनवॉश किया जा रहा था।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उसी दौरान एक वीडियो भी सामने आया जिसमें बड़ी संख्या में लोग घर से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं।

पुलिस कार्रवाई:

मस्तूरी थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद पति गोरेलाल टंडन और पत्नी सद्रोहा टंडन सहित कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और धर्मांतरण गतिविधि से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here