भूपेश बघेल पर भड़के विधायक मोतीलाल साहू, तेली समाज के अपमान को लेकर थाने में शिकायत

0
78

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। BJP OBC वर्ग के नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में नेताओं ने आरोप लगाया कि भूपेश बघेल ने तेली समाज का अपमान किया है। रायपुर ग्रामीण से भाजपा विधायक मोतीलाल साहू के नेतृत्व में OBC नेता थाने पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी।

नेताओं का कहना है कि “भूपेश है तो भरोसा है” नामक फेसबुक पेज से तेली समाज को गाली दी गई है और इस पेज के जरिए जातीय वैमनस्य फैलाने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा शिकायत में यह भी कहा गया कि एक वीडियो में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आपत्तिजनक गाने के साथ अपमान किया गया है।

शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से मांग की है कि मामले की गंभीर जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

उनका कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहले भी जातीय राजनीति को बढ़ावा देते रहे हैं और अब प्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर फिर से समाज में जातीय भेदभाव फैलाने की साजिश कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here