सरायपाली – पुराने नपा भवन से 100 स्ट्रीट लाईट और क्लेम की चोरी सीएमओ द्वारा आरक्षी केंद्र में शिकायत कर जांच की मांग की गई है

0
126
Oplus_16908288

नगरपालिका के पुराने भवन में रखे 100 स्ट्रीट लाइट व टी क्लेम किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किये जाने की लिखित शिकायत सीएमओ द्वारा आरक्षी केंद्र में कराई गई है। शिकायती पत्र में इतने बड़ी संख्या में सामानों की चोरी को संदेहास्पद माना गया है।

इस संबंध में सीएमओ दिनेश यादव ने बताया कि मुख्य मार्ग से लगे नगरपालिका के पुराना भवन जो अब गोदाम व सामानों को रखने के काम में लाया जा रहा है। यहां पर बिजली से सम्बंधित सामानों व अन्य जरूरी सामानों को रखा जाता है। इन समानो के देखरेख व सुरक्षा हेतु बाकायदा दो कर्मचारियो की ड्यूटी भी लगाई है। नगरपालिका में विद्युत प्रभारी पद पर पदस्थ सोमेश दुबे व सहायक सुरेंद्र बंजारे की ड्यूटी लगाई गई है।

इन दोनों प्रभारियों द्वारा उन्हें सूचित किया कि पुराना नगर पालिका भवन में रखे विद्युत सामग्री टी-क्लेम (हाईलोनिक्स कंपनी) एवं स्टीट लाईट लगभग 100 नग अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा ताला तोड़कर चोरी कर ली गई है।

सीएमओ ने बताया कि विद्युत प्रभारी सोमेश दुबे एवं सहायक सुरेन्द्र बंजारे द्वारा दी गई यह सूचना प्रथम दृष्टि में इतने तादाद में सामग्री की चोरी होना संदेहास्पद प्रतित होता है। इसे देखते हुवे गत 12 सितम्बर को आरक्षी केंद्र में उनके द्वारा एक आवेदन पत्र देकर प्राथमिक सूचना के साथ इसकी जांच कर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग की गई है।

यहां यह शंका पैदा होता है कि जिस स्थान से इतनी भारी मात्रा में स्ट्रीट लाइट व क्लेम चोरी होने की बात कही जा रही है वह भवन मुख्य मार्ग पर स्थित है और यह स्थान नगर के सबसे व्यस्त व भीड़ भाड़ वाली जगह है। वर्तमान में अभी गौरबपथ में स्ट्रीट लाईट लगाने का कार्य चल रहा है ऐसे में 100 नग स्ट्रीट लाइट व क्लेम का चोरी होना वाकई में मिलीभगत की ओर संकेत करता है। आशंका हो सकती है कि गौरवपथ में लगाये जा रहे स्टीट लाइट के लिए उक्त कर्मचारी परिवहन कर रहें होंगे यह सोचकर किसी ने इस ओर ध्यान नही दिया होगा पर इस बात की बिल्कुल भी संभावना नही लगती की एक बार में इतनी स्ट्रीट लाइट चोरी की गई होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here