क्रेटा और बाइक की जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल; 15 फीट दूर झाड़ियों में गिरे

0

रामानुजगंज।CGDASTAK बलरामपुर जिले के रामानुजगंज नगर में रामचंद्रपुर मार्ग पर गुरुवार सुबह करीब 11 बजे छतरपुर मोड़ के पास क्रेटा कार और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दोनों युवक उछलकर करीब 15 फीट दूर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे।

हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर दो हिस्सों में टूट गई। राहत की बात यह रही कि दोनों युवकों के सिर में चोट नहीं आई।

रामचंद्रपुर की ओर जा रही थी क्रेटा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्रेटा वाहन में ठेकेदार मनोज दुबे रामानुजगंज से रामचंद्रपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार सूरज सिंह (22) और ब्रह्मदेव सिंह (22), निवासी सनावल, सनावल से तातापानी की ओर जा रहे थे। छतरपुर मोड़ के पास दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

15 फीट दूर झाड़ियों में जा गिरे युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक उछलकर करीब 15 फीट दूर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

100 बिस्तर अस्पताल में उपचार जारी

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल 100 बिस्तर अस्पताल रामानुजगंज पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। दुर्घटना में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बाइक सवार युवकों की गलती होने की बात कही है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

CG Dastak – हर खबर, सीधा सच!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here